ऋषि कश्यप की पत्निया : ब्रह्मा के मानस पुत्र ऋषि कश्यप सप्त ऋषियो में शुमार है। उनकी कुल सत्रह पत्निया थी। जिनमे से 13 तो दक्ष प्रजापति की पुत्रिया थी और भी चार अन्य थी।
उनके नाम इस प्रकार है-अदिति दिति कद्रु दनु अरिष्टा सुरसा सुरभि विनता ताम्रा क्रोधवशा इदा विश्वा और मुनि। सती(पार्वती) दक्ष प्रजापति की ही पुत्री थी जो की महादेव से ब्याही गई थी। इस लिहाज से कश्यप शिव के साडू भाई थे।
उनकी दक्ष कन्याओ से जन्मी संतानो के बारे में जानेंगे तो आप हैरान हो जायेंगे। देवता असुर दानव गन्धर्व नाग गरुड़ -यक्ष पिशाच और पुत्री सुमति जिसकी शादी समुन्द्र से हुई थी। यानि कश्यप ऋषि समंदर के ससुर जी है। कश्मीर का नाम कश्यप ऋषि पर ही पड़ा है क्योंकि उन्होंने यंहा रहने वाले एक दानव से सबको भय मुक्त किया था।