होम अन्य कथाएं इस्लाम में भी है कल्कि अवतार की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

इस्लाम में भी है कल्कि अवतार की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

by

आप सभी ने तो कल्कि अवतार के बारे में पढ़ा या सुना ही होगा। ऐसा माना जाता है की कलयुग के अंत में धरती पर धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु कल्कि के रूप में अवतरित होंगे।

लेकिन क्या आप को यह पता है कि ठीक ऐसे ही अवतार की भविष्यवाणी इस्लामिक धर्मग्रंथों में भी की गयी है। इस्लामिक धर्मग्रंथों की माने तो दुनिया ख़त्म होने से पहले एक ऐसे शख्स की पैदाइश होगी जो नापाक हरकतों को ख़त्म करेगा और उसका नाम होगा मेहंदी अलैहिस्सलाम

मेहंदी अलैहिस्सलाम और भगवान कल्कि में समानताये

हैरानी की बात यह है कि कल्कि अवतार की ही तरह मेहंदी के बारे में भी बताया गया है जो दोनों में समानताएं दर्शाता है। कल्कि और मेहंदी दोनों के बारे में यह माना जाता है कि यह तब प्रकट होंगे जब कलयुग का अंत निकट आ जायेगा।

मरने के बाद आत्मा का क्या होता है ? – जानने के लिए यहां क्लिक करें।

दुनिया में अच्छाई खत्म होने लगेगी और पाप अपनी चरम सीमा पर पहुँच जायेगा। कलयुग के अंत में जब चारों तरफ बुराई अपना पांव फैला चुकी होगी तब वो बुराई को समाप्त करने के लिए अच्छाई के दूत बनकर आएंगे।

शिव तांडव स्तोत्र के अर्थ और जाप विधि – जानने के लिए यहां क्लिक करें।

इस भविष्यवाणी में कल्कि की तरह ही मेहंदी के भी प्रकट होने के स्थान के बारे में बताया गया है। जैसे कल्कि के बारे में कहा जाता है की उनका जन्म भारत के किसी गांव में होगा ठीक उसी प्रकार मेहंदी के बारे में भी  कहा जाता है कि वह पूर्व दिशा से आएंगे। और जैसा की आप सब जानते हैं कि भारत अरब के पूर्व में स्थित है। इसलिए कहा जा सकता है कि वह भारतीय उपमहाद्वीप में हीं कहीं पैदा होंगे।

दोनों के बारे में एक और बात है जो एक समान बताई गई है और वो है सफेद घोड़ा। कहा जाता है कि कल्कि की तरह ही मेहंदी भी सफेद घोड़े की सवारी करेंगे। वो घोड़ा बेहद शानदार बिजली जैसी हरकत वाला और हवा से बातें करने वाला होगा।

अर्जुन की मृत्यु पर देवी गंगा क्यों मुस्कुराने लगी – जानने के लिए यहां क्लिक करें।

भविष्यवाणी में कल्कि की तरह ही मेहंदी के पास भी दो तलवारें होने का जिक्र भी है। कहा जाता है कि मेहंदी के दोनों हाथों में तलवारें होंगी। इन्हीं तलवारों की मदद से वह दुनिया से बुराई का सर्वनाश करेंगे। इस्लाम में ऐसा कहा जाता है कि मेहंदी अली सलाम के पास हजरत सुलेमान की चमत्कारी अंगूठी होगी। ऐसी ही बात भगवान कल्कि के बारे में प्रचलित है कि वो कौस्तुभ मणि धारण करेंगे।

कहाँ होगा भगवान विष्णु का कल्कि अवतार ?- जानने के लिए यहां क्लिक करें।

हिंदू धर्म के अनुसार जब कल्कि अवतार लेंगे उस समय इंसान का कद बेहद छोटा होगा। यानि मनुष्य बौना हो जायेगा। इसी तरह इस्लाम में भविष्यवाणी है कि उस समय इंसान की उम्र 7 साल की रह जाएगी।

पाठकों सच क्या है ये तो भविष्य की गहराई में अभी छिपा हुआ है लेकिन ये भी एक सच है कि कलयुग के अंत होने में अभी बहुत समय बाकि है। हम और हमारी कई पीढ़ियां इन अवतारों के होने से पहले धरती से चली जाएगी।

https://youtu.be/O0JLc2Vtz0k
0 कमेंट
0

You may also like

एक टिप्पणी छोड़ें