होम रामायण मरने से पहले लक्ष्मण को जीवन की 10 सबसे बड़ी सीख दे गया था रावण..

मरने से पहले लक्ष्मण को जीवन की 10 सबसे बड़ी सीख दे गया था रावण..

by
मरने से पहले लक्ष्मण को जीवन की 10 सबसे बड़ी सीख दे गया था रावण

दोस्तों, हम सभी रावण को बुराई का प्रतीक मानते हैं… और उससे घृणा भी करते हैं… लेकिन इस बात को भी झुठलाया नहीं जा सकता है कि रावण एक विद्वान पंडित था.. जिसे ज्योतिषी के अलावा तंत्र विद्या का भी पूर्ण ज्ञान था…

इसलिए तो, जाते जाते भी रावण ने लक्ष्मण को जीवन की 10 ऐसी सीख दी जिसे किसी के लिए भी जानना किसी वरदान से कम नहीं।

दरअसल, रामायण में वर्णित है कि जब रावण अपने अंतिम समय में था… तब भगवान श्री राम ने लक्ष्मण को अपने पास बुलाया और कहा था कि रावण नीति, राजनीति और शक्ति का महान ज्ञाता है…

ऐसे समय में जब वो संसार से विदा ले रहा है तो तुम उसके पास जाकर जीवन की कुछ शिक्षा लो… जिससे तुम्हारा जीवन सफल हो सके… अपने बड़े भाई की आज्ञा का पालन करते हुए लक्ष्मण जी रावण के पास जा पहुंचे… जहां रावण ने उन्हें 10 ज्ञान की बातें बताईं..

1. शुभस्य शीघ्रम 

रावण ने लक्ष्मण को पहली शिक्षा देते हुए कहा कि शुभ कार्य करने में कभी देरी नहीं करनी चाहिए… जैसे ही किसी शुभ कार्य का चिंतन हो या मन में विचार आए उसे तुरंत कर ड़ालना चाहिए…

इसके उल्ट अशुभ कार्य को जितना टाला जाए… उतना सही है… अगर लोग आपको कोई कार्य करने से मना कर रहे हैं तो उस कार्य को करने से पहले पुन: जरूर सोचना चाहिए… अन्यथा वही हाल होगा जो आज मेरा हुआ है…

2. शत्रु को नहीं समझें छोटा

लक्ष्मण को रावण ने जो दूसरी सीख दी वो ये थी कि कभी भी अपने प्रतिद्वंद्वी या शत्रु को खुद से छोटा या कमतर नहीं समझना चाहिए…

रावण ने स्वीकारा कि ये उसकी सबसे बड़ी भूल थी कि उसने श्री राम को आम मनुष्य समझा… अगर वो अपने अहंकार में चूर ना होता… और राम जी को अपने से कमजोर नहीं समझता तो शायद वो बच सकता था…

3. कभी ना बताओ रहस्य 

विद्वान रावण ने लक्ष्मण जी को तीसरा ज्ञान देते हुए कहा कि हमें अपना रहस्य किसी से भी साझा नहीं करना चाहिए…

जैसे मेरे मृत्यु से जुड़ा रहस्य यदि में किसी को नहीं बताता होता तो आज मेरी मृत्यु नहीं होती… मैने ये रहस्य अपने भाई को भरोसा कर बताया था लेकिन उसने ये रहस्य श्री राम को बता दिया… जिस कारण में आज मृत्यु शैया पर पड़ा हूं….

4. शक्ति को हमेशा अर्जित करें

लक्ष्मण को चौथी सीख देते हुए रावण ने कहा कि अपनी शक्तियों को हमेशा अर्जित करते रहना चाहिए… ना कि उसे खंडित होने देना चाहिए..

क्योंकि ये हमारी शक्तियां ही हैं जिनके बूते हम राज कर सकते हैं… इसलिए लक्ष्मण तुम अपनी शक्ति को बराबर कायम रखना…

5. हमेशा नई खोज करें

लंकानरेश रावण ने पांचवी सीख दी कि मनुष्य को हमेशा नई नई खोज या नए नए अविष्कार करते रहना चाहिए… मैंने अपने जीवन में कई तरह की खोज की… मैं तो सोने में सुगंध भरने पर भी विचार कर रहा था… लेकिन उससे पहले ही मेरा अंतिम समय निकट आ गया है…

लेकिन तुम नई नई खोज करते रहना… क्योंकि इससे ना सिर्फ तुम्हारा ज्ञान बढ़ेगा बल्कि समाज में होने वाले सम्मान में भी वृद्धि आएगी..

6. तपस्या से अर्जित होगा सबकुछ 

रावण ने छठी सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा देते हुए कहा कि कोई भी मनुष्य तपस्या से कुछ भी हासिल कर सकता है… जैसे मैंने तपस्या कर कई तरह के वरदान प्राप्त किए थे… इसलिए मनुष्य को सैदव तप या मेहनत करते रहना चाहिए…

7. एक ईष्ट देव की हमेशा पूजा करें

सातवी सीख देते हुए रावण ने कहा कि मनुष्य को एक ईष्ट देव की भक्ति जरूर करनी चाहिए… जैसे मैंने भगवान शिव की भक्ति की थी… और उन्ही की भक्ति के फलस्वरूप मुझे इतना ज्ञान प्राप्त हुआ था…

अगर कोई मनुष्य विद्वान और शक्तिशाली बनना चाहता है तो उसे अपने एक ईष्ट देव की अराधना जरूर करनी चाहिए… रावण ने ये भी कहा कि भले ही सम्मान सभी भगवानों का किया जाए… लेकिन ईष्ट देव एक ही होना चाहिए…   

8.  आयुर्वेद का होना चाहिए ज्ञान

मृत्यु शैया पर लैटे रावण ने आगे कहा कि मनुष्य को आयुर्वेद का ज्ञान जरूर होना चाहिए… क्योंकि आयुर्वेद एक बड़ा ज्ञान है…. जिसके जरिए हम अपना प्राथमिक उपचार या फिर शारीरिक परेशानियों को स्वयं भी कम कर सकते हैं…

9. लगन का पक्का होना जरूरी

रावण ने कहा कि मनुष्य को हमेशा लगन का पक्का होना चाहिए… अर्थात अगर उसने कोई लक्ष्य निर्धारित किया है तो उसे हासिल करने  की हर संभव कोशिश करनी चाहिए…

पथ में कितनी भी कठिनाइयां क्यों ना आएं लेकिन मनुष्य को कभी भी अपने पथ से भटकना नहीं चाहिए…

जो मनुश्य अपने लक्ष्य और लगन का पक्का होता है उसे विजयी होने से कोई भी रोक नहीं सकता है…

10. हमेशा करें शास्त्रों का अध्ययन 

अंतिम सीख देते हुए रावण ने कहा कि इस दुनिया में शास्त्रों से बड़ा ज्ञान का भंडार कोई नहीं है… ये हमारे शास्त्र ही हैं जिनमें हर प्रश्न का उत्तर मिलता है…

इसलिए अगर किसी मनुष्य को सबसे बड़ा ज्ञानी बनना है तो वो शास्त्रों का अध्ययन जरूर करे…

तो दोस्तों, ये थी वो 10 सीख,जो रावण ने अपने अंतिम समय में लक्ष्मण को दी थी… और अगर आप भी अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं तो इन्हें अपने जीवन में जरूर अपनाएं…   

अगर आप इससे जुड़ी वीडियो देखना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।  

https://fb.watch/ifuxKPeZpz/

0 कमेंट
0

You may also like

एक टिप्पणी छोड़ें